नशे के सौदागरों पर विदिशा पुलिस का क्लीन स्वीप, 80 ग्राम ब्राउन शुगर सहित ₹12.81 लाख से अधिक का मशरूका जप्त
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। आरोपी खुद भी करते थे नशा, पारिवारिक कनेक्शन के जरिए भी जुड़ा था नेटवर्क; PhonePe भुगतान और WhatsApp लोकेशन से होती थी डिलीवरी राजस्थान-राजगढ़-विदिशा ड्रग सप्लाई चैन की कड़ियां उजागर, कोतवाली एवं सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई में 12 आरोपी गिरफ्तार
विदिशा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 80 ग्राम ब्राउन शुगर, 02 मोटरसाइकिल, 01 इलेक्ट्रिक ऑटो, 01 मोबाइल फोन एवं ₹11,640 नगदी सहित लगभग ₹12,81,640/- का मशरूका जप्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में मादक पदार्थों की सप्लाई के साथ-साथ आरोपियों के स्वयं नशा करने की जानकारी भी सामने आई है। जांच में यह भी पाया गया कि कुछ आरोपी पारिवारिक एवं आपसी संपर्कों के माध्यम से नशे के कारोबार से जुड़े हुए थे, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों एवं सप्लाई कड़ियों की भी जांच की जा रही है।उक्त कार्रवाई पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) रेंज श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में की गई।
थाना कोतवाली की कार्रवाई — 60 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 60 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को इंडस्ट्रियल पार्क रोड, जांबर बागरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मोर सिंह तंवर एवं नारायण कुशवाहा उर्फ बाबा के कब्जे से 20-20 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई। इस संबंध में अपराध क्रमांक 654/2026, धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।इसी प्रकार ढोलखेड़ी, बैरसिया रोड पर कार्रवाई करते हुए संदीप शर्मा एवं दिनेश मालवीय के कब्जे से 20 ग्राम ब्राउन शुगर एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई। इस संबंध में अपराध क्रमांक 650/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों प्रकरणों में कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त किया गया।थाना सिविल लाइन की कार्रवाई — 20 ग्राम ब्राउन शुगर सहित ₹4.81 लाख का मशरूका जप्त
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 20 ग्राम ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रिक ऑटो, अपाचे मोटरसाइकिल एवं ₹21,640/- नगद सहित लगभग ₹4,81,640/- का मशरूका जप्त किया गया तथा कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एक प्रकरण में योगेश सिंह अहिरवार, सरदार सिंह अहिरवार, विमला बाई, मोहर तंवर निवासी खिलचीपुर एवं रामप्रसाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 755/2026, धारा 8/21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।दूसरे प्रकरण में ऋतिक कुशवाहा, अभिषेक करण एवं कैलाश वाल्मीकि के नाम सामने आए, जिनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 759/2026, धारा 8/21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।आरोपी खुद भी करते थे नशा, पारिवारिक कनेक्शन से भी जुड़ी मिली कड़ियां पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ आरोपी स्वयं भी मादक पदार्थों का सेवन करते थे। नशे की लत के चलते कुछ आरोपी मादक पदार्थों की उपलब्धता एवं बिक्री से जुड़े नेटवर्क में शामिल हुए।जांच के दौरान कुछ मामलों में पारिवारिक कनेक्शन एवं आपसी परिचितों के माध्यम से आरोपियों के एक-दूसरे से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस द्वारा इन संबंधों एवं उनकी भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों तक पहुंच बनाई जा सके।
राजस्थान-राजगढ़-विदिशा ड्रग सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां उजागर पुलिस जांच में मादक पदार्थों की सप्लाई राजस्थान के झालावाड़ क्षेत्र से होते हुए राजगढ़ और विदिशा तक पहुंचने तथा स्थानीय स्तर पर इसके वितरण किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच में खिलचीपुर, जिला राजगढ़ से जुड़े सप्लाई लिंक की जानकारी भी प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा सप्लायर, स्थानीय डीलर, वितरण नेटवर्क एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।PhonePe से भुगतान, WhatsApp पर लोकेशन — कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी का तरीका उजागर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ग्राहकों से PhonePe एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान प्राप्त करते थे। इसके बाद WhatsApp के माध्यम से ऑनलाइन कॉलिंग एवं मैसेज के जरिए लोकेशन साझा की जाती थी। ग्राहक को चिन्हित स्थान पर पहुंचने के बाद ब्राउन शुगर की पुड़िया उपलब्ध कराई जाती थी। इस प्रकार आरोपी प्रत्यक्ष संपर्क कम रखते हुए मादक पदार्थों की डिलीवरी कर रहे थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल फोन, WhatsApp संपर्क, कॉल डिटेल एवं डिजिटल लेनदेन की विस्तृत जांच की जा रही है।अवैध कारोबार के आर्थिक नेटवर्क की भी जांच पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़े बैंक खातों, PhonePe एवं अन्य डिजिटल लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। अवैध कारोबार से अर्जित राशि एवं उससे जुड़े आर्थिक स्रोतों की जांच के साथ संबंधित खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है।वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन पुलिस टीमों द्वारा उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन, निरीक्षक मोहरसिंह मंडेलिया (रक्षित केंद्र), उनि मकसूद अली, सउनि राम मनोहर, सउनि मुकेश ठाकुर, सउनि मलखान सिंह, सउनि (एम) सिद्धांत भदौरिया, सउनि पवन जैन, सउनि अर्जुन सिंह सहित पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।टीम में प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, महेंद्र, अरुण चौकसे, कुलदीप चंदेल, सुनील पुरी, कृष्ण कुमार मिश्रा, कमल रघुवंशी, आरक्षक धर्मेन्द्र चौहान, दिलीप शर्मा, मुकेश ठाकुर, अमर दांगी, शरद रैकवार, भूपेंद्र कुर्मी, अजय सिकरवार, योगेश संसिया, सुनील ओझा, राघवेंद्र सिकरवार, अखिलेश सिंह राजावत, शिशुपाल सिंह दांगी एवं महिला आरक्षक पूजा चौहान की विशेष भूमिका रही।
ऑपरेशन क्लीन स्वीप लगातार जारी
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े सप्लायर, डीलर, वितरण नेटवर्क, नशे के सेवन एवं आर्थिक स्रोतों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विदिशा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने तथा इससे जुड़े प्रत्येक स्तर के नेटवर्क की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन अथवा सप्लाई से संबंधित कोई भी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस, नशा सूचना हेल्पलाइन 7587637635 अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

