विदिशा पुलिस की ब्राउन शुगर के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत करारिया चौराहा पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
12 ग्राम ब्राउन शुगर, स्कूटी एवं नगदी सहित ₹1.81 लाख का मशरूका जप्त, दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा । विदिशा पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना करारिया चौराहा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम ब्राउन शुगर, एक TVS जुपिटर स्कूटी एवं ₹1,000 नगदी सहित कुल ₹1,81,000 का मशरूका जप्त कर दो आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन / मार्गदर्शन में कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं अवांछनीय गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करारिया चौराहा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए दोनों आरोपी:
दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को थाना करारिया चौराहा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शमशाबाद रोड पर दरियाई ताल के पास दो व्यक्ति लाल रंग की स्कूटी से ब्राउन शुगर की आपूर्ति करने आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम रोहित साहू, पिता नेतराम साहू, उम्र 33 वर्ष, तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम केशव उर्फ केवल लोधी, पिता रूप सिंह लोधी, उम्र 27 वर्ष, दोनों निवासी करैयाखेड़ा रोड, सिविल लाइन, विदिशा बताया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर, लाल रंग की TVS जुपिटर स्कूटी क्रमांक MP 40 ZL 1279 एवं ₹1,000 नगदी बरामद कर जप्त की गई।NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज:
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
12 ग्राम ब्राउन शुगर — अनुमानित कीमत ₹1,20,000
एक TVS जुपिटर स्कूटी — अनुमानित कीमत ₹60,000
नगदी — ₹1,000
कुल जप्त मशरूका — लगभग ₹1,81,000
रोहित साहू, पिता नेतराम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी करैयाखेड़ा रोड, सिविल लाइन, विदिशा।
केशव उर्फ केवल लोधी, पिता रूप सिंह लोधी, उम्र 27 वर्ष, निवासी करैयाखेड़ा रोड, सिविल लाइन, विदिशा।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय, उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक घूमन सिंह (थाना सिविल लाइन), सहायक उपनिरीक्षक (M) सिद्धांत भदौरिया, प्रधान आरक्षक अमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक यशपाल जादौन, प्रधान आरक्षक अजय गर्ग, आरक्षक पंकज त्यागी, आरक्षक हर्ष सागर, आरक्षक शिवम शाक्य, आरक्षक उर्जन सिंह, आरक्षक जित्तू राजपूत, आरक्षक अभिषेक एवं थाना कोतवाली पुलिस की विशेष भूमिका रही।
नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध विदिशा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

