विजिलेंट कंज्यूमर बोर्ड को उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार
भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु वर्ष 2024 का राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार विजिलेंट कंज्यूमर बोर्ड (नागरिक उपभोक्ता समिति) को प्रदान किया गया।
शनिवार को राजभवन, भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कंज्यूमर बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार अमोलिया और मध्य प्रदेश अध्यक्ष किशोर चौधरी समेत उनकी पूरी टीम को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस पुरस्कार के तहत ₹1,11,000 की नकद राशि और शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट भरत बेतव, आर. पी. शर्मा, विकास नवाल, रिंकू पिपले और पप्पू जी नरवरिया समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह पुरस्कार विजिलेंट कंज्यूमर बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और जागरूकता अभियान में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना के रूप में दिया गया है। इस उपलब्धि से अन्य संगठनों को भी उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।