डिजिटल सुरक्षा के साथ अब ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी विगिलो का एक नए युग की शुरुआत विगीलो .इन ” प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च

  • Share on :

टेक्नोलॉजीज जयपुर राजस्थान से एक नई शुरुआत*
जयपुर राजस्थान डिजिटल युग में तेजी से उभर रही विगीलो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने सुरक्षा और आईटी सेवाओं के साथ अब ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी अपना कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपने नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “विगीलो .इन ” की शुरुआत की है, जिससे ग्राहकों को अब एक ही जगह पर टेक्नोलॉजी से जुड़े उत्पाद और सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
अब तक सीसीटीवी सर्विलांस, नेटवर्किंग सॉल्यूशंस, स्मार्ट ऑफिस सेटअप और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी विगिलो टेक्नोलॉजीज ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों को और अधिक सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, “हमारा उद्देश्य है कि ग्राहक न केवल हमारी सेवाओं का लाभ लें, बल्कि उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी जरूरी टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल सकें। विगीलो .इन के जरिए हम एक डिजिटल मार्केटप्लेस तैयार कर रहे हैं, जहां गुणवत्ता और भरोसे को प्राथमिकता दी जाएगी।”
इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को सीसीटीवी कैमरा, सिक्योरिटी डिवाइसेस, नेटवर्किंग इक्विपमेंट और अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स उचित कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, आसान ऑर्डरिंग, तेज डिलीवरी और विश्वसनीय सर्विस सपोर्ट भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विगिलो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड लगातार नवाचार और ग्राहक संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार कर रही है। कंपनी का यह कदम क्षेत्र में डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित व्यापार को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper