विजय देवरकोंडा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

  • Share on :

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खराब तबीयत के चलते विजय को फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटीज से ब्रेक लेना पड़ा है। एंटरटेनमेंट एएफ की खबर के मुताबिक, अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। इसके चलते किंगडम के प्रमोशनल इवेंट्स से विजय को ब्रेक लेना पड़ा है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विजय को डेंगू हुआ है। किंगडम की बात करें तो यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में विजय के अस्पताल में भर्ती होने से फैंस काफी परेशान हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विजय के साथ अस्पताल में उनका परिवार मौजूद है। 20 जुलाई तक विजय अस्पताल से डिसार्ज किए जा सकते हैं। किंगडम की बात करें तो यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल राइट्स को 50 करोड़ में खरीद लिया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper