NEET विवाद में कूदी विजय की पार्टी TVK: परीक्षा रद्द करने और शिक्षा को 'राज्य सूची' में शामिल करने की उठाई मांग

  • Share on :

नई दिल्ली। NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक को लेकर दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय भी छात्रों के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। तमिल सिनेमा के 'थलपति' विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कज़गम (TVK) ने नीट परीक्षा को लेकर एक अलग ही मांग कर दी है। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के हक में आवाज बुलंद करते हुए TVK ने मंगलवार को कहा है कि नीट में होने वाली धांधली को रोकना ही काफी नहीं है, बल्कि इस पूरी प्रवेश परीक्षा को ही हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाना चाहिए।
छात्रों के भविष्य और राज्यों के अधिकारों का हवाला देते हुए TVK ने संविधान में बड़े बदलाव की मांग भी उठाई है। पार्टी का मानना है कि इस समस्या के पक्के समाधान के लिए शिक्षा को संविधान की समवर्ती सूची यानी कॉन्करेंट लिस्ट से हटाकर राज्य सूची में ट्रांसफर कर दिया जाना चाहिए। पार्टी ने कहा कि अगर ऐसा करने में कोई कानूनी अड़चन आती है, तो एक अंतरिम उपाय के तौर पर 'विशेष समवर्ती सूची' बनाई जाए। इससे राज्य सरकारों को मेडिकल एजुकेशन पर पूरा अधिकार मिल सकेगा। पार्टी ने जोर देकर कहा, “यह स्थायी और अंतरिम दोनों तरह का हमारा विजन है। इस समाधान को हमारे मुख्यमंत्री विजय पहले ही रेखांकित कर चुके हैं।” 
इस दौरान राज्य की प्रमुख विपक्षी दल डीएमके पर तंज कसते हुए TVK ने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों और जनता के साथ धोखे की राजनीति नहीं करती। पार्टी ने कहा कि वे वोटों के लिए यह झूठा दावा कभी नहीं करेंगे कि "हम खुद नीट रद्द कर देंगे।" गौरतलब है कि डीएमके ने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि सत्ता में आते ही तमिलनाडु में नीट खत्म कर दिया जाएगा।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper