अनुपूरक बजट में विजयराघवगढ़ विधानसभा को 40 करोड़ के दो पुलों की मिली सौगात

  • Share on :

 विधायक संजय पाठक के प्रयासों के बाद कटनी नदी एवं महानदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल 
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी ।  विधानसभा के मानसून सत्र में मध्य प्रदेश शासन द्वारा रखें गए अनुपूरक बजट में विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के प्रयासों से विजयराघवगढ़ विधानसभा को लगभग 40 करोड़ के दो उच्च स्तरीय पुलों सहित संपर्क मार्ग की सौगात प्राप्त हुई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंसवाही, घूंसुर को कांटी क्षेत्र से जोड़ने के लिए कटनी नदी पर ग्राम घुंसुर से ग्राम मोहास के बीच उच्च स्तरीय पुल के साथ ही 3 किलोमीटर की सड़क का निर्माण के साथ ही महानदी पर ग्राम बकेली से ग्राम गुड़ेहा,पिपरा को जोड़ने के लिए उच्च स्तरीय पुल के साथ ही 8.5 किलोमीटर की सड़क निर्माण की स्वीकृति अनुपूरक बजट में प्राप्त हुई है। इन पुलों के निर्माण के बाद किसानों एवं क्षेत्र वासियों को नदी के कारण अधिक दूरी तय करने में लगने वाला समय के साथ ईंधन की बचत होगी।
       इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने मई माह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट करते हुए पत्र के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कटनी एवं महानदी पर पुलों एवं पुलों को गांवों से जोड़ने के लिए सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव दिए थे उन सभी प्रस्ताव को डॉ.मोहन यादव ने सहर्ष स्वीकार करते हुए तत्काल स्वीकृति प्रदान की थी आज आज अनुपूरक बजट में लगभग 40 करोड़ की लागत वाले कार्यों को बजटीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है ।
विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मिली इस उपलब्धी पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के विजन को पूरा करने का प्रयास निरन्तर जारी है , माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मैंने क्षेत्र विकास के लिए जो भी मांगा है वह मिला है, कुछ ही वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख एकड़ भूमि को सिंचित करने वाली योजनाएं चालू होगी, इसके साथ ही गांव-गांव अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए पुलों एवं सड़कों को भी स्वीकृत कराया जा रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper