ग्राम पंचायत पारापानी में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान, CEO से लगाई गुहार
शिवम् प्रजापति की रिपोर्ट
ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम पंचायत पारापानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम तांवरी में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की गई है।
आवेदन में वर्तमान सरपंच कमलाबाई धुर्वे, सचिव अर्जुन सिंह मरावी एवं रोजगार सहायक सचिव तामेश्वर पुसाम के कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए गए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान सरपंच के कार्यकाल में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि लगभग पांच वर्ष पहले स्वीकृत कुछ आवास पुराने हैं, जबकि वर्तमान कार्यकाल में नए आवास स्वीकृत नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरपंच एवं सचिव के समक्ष अपनी समस्या रखी, लेकिन उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले की जांच कराने और पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्राम पंचायत पारापानी में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है?
क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जाएगी?
और क्या वास्तव में पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ मिल पाएगा?
फिलहाल, ग्रामीणों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कब तक मिल पाता है।

