बांग्लादेश के 28 जिलों में हिंसा-आगजनी, सैकड़ों हिरासत में

  • Share on :

नई दिल्ली। बांग्लादेश में एक बार फिर तनाव और हिंसा का माहौल बन गया है. शेख हसीना की संभावित वापसी की चर्चाओं के बीच अवामी लीग समर्थकों के सड़कों पर उतरने, आगजनी और बम धमाकों की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. कई जिलों में हिंसा और झड़पों के बीच सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है.
खगराछड़ी, नारायणगंज, मानिकगंज और पाबना समेत कई इलाकों में तनाव के हालात हैं. खबरों के मुताबिक, 28 जिलों तक हिंसा फैलने की जानकारी सामने आई है. आगजनी और बम धमाकों के बीच कई वाहनों और घरों को निशाना बनाया गया और बसों को आग के हवाले कर दिया गया.
पाबना में BNP और अवामी लीग समर्थकों के बीच झड़पों में कई लोगों के घायल होने की खबर है. कई जगह बाजार बंद रहे और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है.
प्रतिबंध के बावजूद अवामी लीग के समर्थकों के सड़कों पर उतरने से सरकार के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है. हिंसा और तोड़फोड़ के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है. रविवार को गाजीपुर के टोंगी से अवामी लीग की पूर्व छात्र नेता तानिया अख्तर तपोशी को भी गिरफ्तार किए जाने की खबर है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper