विप्र सेना महिला समिति इंदौर ने आयोजित किया राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत एवं मिलन समारोह
विप्र सेना (महिला समिति) इंदौर ने स्नेह स्वीट्स कालानी नगर एयरपोर्ट रोड पर राष्ट्रीय स्तर की पदाधिकारियों का स्वागत तथा मिलन समारोह आयोजित किया। इस समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि अवस्थी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अपेक्षा शर्मा जी, प्रदेश प्रभारी श्रीमती मधु मंडलोई जी एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती सरिता तिवारी जी इत्यादि मातृशक्ति उपस्थित रहीं। प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. रजनी पांडेय ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने विप्र सेना की गतिविधियों एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।। साथ ही इंदौर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति भी की। नवनियुक्त डॉक्टर पंकज तिवारी जी को समस्त महिला समिति ने अनेकानेक बधाईयां प्रेषित की। महामंत्री सरिता तिवारी जी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत कर उन्हें उपहार दिये तथा श्रावण मास के दान पुण्य की महत्ता को देखते हुए महिलाओं को सुहाग सामग्री वितरित की।। आभार पंकजा तिवारी जी ने माना।।

