विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ब्रह्मपुर द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस सम्पन्न

  • Share on :

महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
( बुरहानपुर)ब्रह्मपुर:-  विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल जिला ब्रह्मपुर द्वारा 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर धुलकोट प्रखंड में बाइक रैली सहित जिले के सभी 60 खंडों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में हिंदू समाजजनों ने सहभागिता की तथा भारत माता की महाआरती कर अखंड भारत का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भारत के प्राचीन सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए भारत विभाजन के इतिहास और उसके परिणामों की जानकारी दी। साथ ही समाज को देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक किया गया।
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हजारों समाजजनों को भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने तथा भारत के गौरव, वैभव और समृद्धि को पुनः स्थापित करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने संगठित हिंदू समाज की शक्ति के माध्यम से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में “जय माँ भारती” एवं “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ अखंड भारत के संकल्प को दोहराया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper