पाक-अफगान सीमा पर युद्ध जैसे हालात: नूर खान एयरबेस और क्वेटा मुख्यालय पर तालिबानी स्ट्राइक

  • Share on :

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी तनाव बढ़ता जा रहा है। अब खबर है कि तालिबान ने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिनमें रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस भी शामिल है। खास बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मई 2025 में भारत ने भी यहां अटैक किया था। भारत ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन किया था, जिसके तहत आतंकवादियों के ठिकाने तबाह किए गए थे।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को लिखा कि वायुसेना ने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों के खिलाफ अभियान चलाया। एक अन्य पोस्ट में लिखा, '...जिसमें रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, क्वेटा (बलूचिस्तान) में 12वीं डिवीजन के मुख्यालय, खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद एजेंसी में स्थित ख्वाज़ई कैंप, और कई अन्य महत्वपूर्ण पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों व कमांड सेंटरों को निशाना बनाया गया।'
रक्षा मंत्रालय का दावा है कि इस स्ट्राइक के शुरुआती आकलन से पता चला है कि ठिकानों पर भारी तबाही हुई है। आगे लिखा, 'ये ऑपरेशन हाल ही में पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं, जिसमें काबुल, बागराम... को निशाना बनाया गया था।'
मंत्रालय ने कहा, 'साफ तौर पर समझ लें कि अगर पाकिस्तान ने फिर से हमारे आसमान का उल्लंघन किया या कोई भी हमला किया, तो उसे तुरंत, करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper