शहरी सुअरों से त्रस्त वार्डवासियों का फूटा गुस्सा: सैकड़ों लोगों ने सौंपा सामूहिक ज्ञापन, SDM ने CMO को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश"

  • Share on :

करैरा //टीला रोड क्षेत्र में फसलें हो रहीं बर्बाद, घरों में घुसकर सुअर फैला रहे गंदगी और नुकसान; नगर परिषद को समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश।
**करेरा। नगर परिषद क्षेत्र के टीला रोड स्थित वार्डवासियों ने आवारा शहरी सुअरों से बढ़ती परेशानी को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) करैरा अनुपम शर्मा को सामूहिक आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि शहरी सुअर प्रतिदिन उनके खेतों में घुसकर खड़ी फसल को नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सुअर खेतों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि घरों में घुसकर घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाते हैं तथा आसपास गंदगी फैलाने से लोगों का जीवन दूभर हो गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया कि सुअरों के मालिक को कई बार फोन और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
मोतीलाल, अहिरवार शिवकुमार समाज सेवी लाली बैदोरिया सहित सैकड़ों वार्ड वासियों द्वारा दिए गए सामूहिक आवेदन में प्रशासन से मांग की गई कि आवारा शहरी सुअरों को तत्काल पकड़वाकर इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके और वार्ड वासियों को राहत मिल सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम करैरा ने तत्काल नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को लिखित निर्देश जारी कर वार्डवासियों की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर उन्हें इस लंबे समय से चली आ रही समस्या से निजात दिलाएगा।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper