टीम इंडिया के विमान को वाटर कैनन सैल्यूट, जोश में दिखे भारतीय

  • Share on :

मुंबई। विश्व विजेता भारतीय टीम मुंबई पहुंच चुकी है। सिर्फ भारतीय खिलाड़ी को प्यार नहीं मिल रहा, बल्कि जिस फ्लाइट से टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई पहुंचे, उसे मुंबई एयरपोर्ट पर वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। इस खास जेस्चर के जरिये एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चैंपियन भारतीय टीम के प्रति अपना सम्मान जताया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
भारतीय टीम जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकली, भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने की वजह से खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
भारतीय टीम के साथ ही बीसीसीआई के पदाधिकारी भी मुंबई पहुंचे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मुंबई एयरपोर्ट से निकले। एयरपोर्ट से निकली बस में जय शाह रोहित के बगल वाली सीट पर बैठे नजर आए। 
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ मुंबई एयरपोर्ट के बाहर आए और उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। हार्दिक के हाथों में ट्रॉफी देखकर प्रशंसक काफी खुश हुए। हार्दिक ने फैंस की ओर ट्रॉफी लहराया। दरअसल, हार्दिक को अब से कुछ महीने पहले ही मुंबई में काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनकर आए हार्दिक को किसी ने पसंद नहीं किया था और वानखेड़े स्टेडियम में फैंस ने उनकी आलोचना की थी। अब जब वह विश्व कप ट्रॉफी लेकर बाहर आए तो फैंस ने उन्हें चीयर किया।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper