इंदौर समेत मप्र के कई जिलों में अचानक बदला मौसम

  • Share on :

इंदौर। इंदौर समेत मप्र के कई जिलों में बुधवार को अचानक से मौसम बदल गया। तेज धूप झेल रहे जिलों में बुधवार अल सुबह से कोहरा देखकर लोग चौंक गए। इंदौर में दोपहर एक बजे तक ठंडी हवाएं कंपकंपाती रही। दोपहर के बाद ठंडक कम हुई। 
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। खजुराहो (छतरपुर) दतिया में शीतल दिन रहा। जबलपुर जिले में मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय जबलपुर हवाई अड्डे पर 50 मीटर दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान ग्वालियर, रीवा ओर सागर संभागों के जिलों में विशेष रूप से गिरे। भोपाल, नर्मदापुरम ओर शहडोल संभागों के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर, नर्मदापुरम ओर जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। उज्जैन और शहडोल संभागों के जिलों में काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6°C खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0°C दतिया में दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आकाश की स्थिति अधिकांश जगह साफ है। ग्वालियर और निवाड़ी जिलों में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी है। पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी है। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper