शादी में डांस को लेकर बारातियों को घेरकर पीटा, एक की मौत, दो दर्जन घायल

  • Share on :

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में शादी करके लौट रहे बारातियों पर लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक बाराती जख्मी हो गई। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में कई बाइक और चार पहिया वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ जाम कर दिया है और आगजनी की है। बताया जा रहा है कि शादी में डांस को लेकर लड़का एवं लड़की पक्ष के लोगों के बीच बवाल हुआ था।
जानकारी के मुताबिक पटोरी थाना इलाके के चंदन चौक से तारा धमौन गांव में मंगलवार को बारात गई थी। दोनों इलाके के बीच महज पांच किलोमीटर की दूरी है। बारात दरवाजे पर लगी तो डांस को लेकर बारातियों का लड़की पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। उस झगड़े को तुरंत शांत करा दिया गया। दरवाजा लगने के बाद खाना खाकर बारात गए लोग घर लौटने लगी। तभी रास्ते में लड़की के गांव के कुछ लोगों ने सभी बारातियों  को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। 
इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बाराती अपनी जान बचाकर भागने लगे। ग्रामीणों ने जो बाराती हाथ लगा उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में एक की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चंदन चौक पर जाम लगा दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper