माध्यमिक शाला खुड़ियाडीह में साप्ताहिक योगाभ्यास अनवरत 10 वर्षों से जारी
छुरा - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुड़ियाडीह में छत्तीसगढ़ सरकार एवं शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश को हर संभव पूर्ण करने का प्रयास किया जाता है! इसी क्रम में इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ खेलकूद सांस्कृतिक गतिविधियां किचन गार्डन वृक्षारोपण इत्यादि योजनाओं को क्रियान्वित कराने का सुखद लाभ इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मिलता है
इसी का परिणाम है कि सत्र 2026-27 में NMMSE में 3 बच्चे का चयन, राज्य स्तरीयशालेय खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता में हर वर्ष दो-तीन बच्चों का चयन, विनोबा टीम द्वारा आयोजित नन्हे सितारे कार्यक्रम में जिला स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन, किचन गार्डन सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों में विद्यालय के बच्चों का महत्वपूर्ण प्रदर्शन रहा है!
इस विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक एवं योग शिक्षक मनहरण लाल पटेल के कर्तव्य निष्ठा एवं योग के प्रति लगन का ही परिणाम है कि विगत 10 वर्षों से प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला खुड़ियाडीह के बच्चों को प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक योगाभ्यास का क्रम अनवरत जारी है!
कहा जाता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है! शरीर मन एवं दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए योग सर्वश्रेष्ठ साधन है! शनिवार को बेगलेस दिवस पर सूक्ष्म व्यायाम यौगिन -जॉगिंग सूर्य नमस्कार ताड़ासन ध्रुवासन एवं योग के विविध आसनों को सीखने के साथ-साथ प्राणायाम को करने की विधि एवं उनके लाभो को सिखाया जाता है एवं योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाता है!
पटेल जी के योग के प्रति समर्पण की ग्राम के समस्त ग्रामवासी शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी गण, संकुल के शिक्षकों एवं विद्यालय में पदस्थ समस्त शिक्षकों ने भूरी भूरी प्रशंसा एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है!

