पश्चिमी दिल्ली: रफ़्तार का कहर, कार की टक्कर से स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय की जान गई

  • Share on :

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक कंपनी के एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी हेम शंकर के रूप में हुई है, जो एक नामी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही एक कार ने पीछे से हेम शंकर की स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper