बिहार में पत्नी समेत 3 बच्चों की हत्या, आरोपी पति फरार

  • Share on :

पूर्वी चंपारण। बिहार के मोतिहारी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब पत्नी समेत 3 बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना पहाड़पुर के बावरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि सोते वक्त पत्नी और 3 बच्चों की गला काटकर हत्या को अंजाम दिया गया। चार लोगों की हत्या का इल्जाम महिला के पति पर लग रहे हैं। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है।
 घटना के बाद से आरोपित इदु मियां घर छोड़ फरार है। मृतकों में अफरीना खातून(40), अबरुन खातून(13), तबरुन खातून(11) व शहजादी खातून(9) हैं। जिनकी बेरहमी से गला काट हत्या की गई है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं सका है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका आरोपित की  दूसरी पत्नी थी।पहली पत्नी की  मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से दो पुत्र हैं जो बाहर काम करते हैं। 
वहीं दूसरी पत्नी से पांच बच्चियां हैं। इनमें एक की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार एक बच्ची को ट्रेन से फेंक उसने पूर्व में मार डाला था। वह जेल भी जा चुका है। मृतका का मायका पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर का झखरा गांव में है। मौके पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हैं।एक साथ चार की दर्दनाक मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं।
बताजा जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद भौखलाए पति ने सोते वक्त पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया। चार लोगों की हत्या की खबर जब गांव में फैली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपी पति की तलाश भी तेज कर दी है। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper