भैरव बाबा की स्थापना के साथ गृह प्रवेश, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रेणु कैथवास | रणजीत टाइम्स
गुरुदेव माँ चौसठ जोगनी की असीम कृपा से पीयूष साहू जी के नए घर में विधि-विधान के साथ शुभ गृह प्रवेश किया गया। इस अवसर पर भैरव बाबा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई तथा भंडारे का भव्य आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में गुरुदेव के भक्तों एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ, जहां भजन-कीर्तन एवं पूजा-पाठ के साथ भक्तों ने भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। भैरव बाबा की स्थापना के बाद सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत आरती में भाग लिया और गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे में आए सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना करते हुए पीयूष साहू जी को नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर उपस्थित भक्तों ने कहा कि गुरुदेव माँ चौसठ जोगनी की कृपा से इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

