इंदौर में कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, सभी 9 सीट पर भाजपा चल रही आगे

  • Share on :

इंदौर। इंदौर विधानसभा की सभी सीटों के रुझान सामने आ रहे हैं। भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं तो वहीं, कांग्रेस के जीतू पटवारी काफी पीछे हैं।
शुरुआती परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है  नेहरू स्टेडियम के आसपास बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता आ चुकी हैं। ढोल नगाड़े बज रहे हैं, पटाखे फोड़े जा रहे हैं और रैलियां निकाली जा रही हैं। स्टेडियम के आसपास बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इंदौर जिले की सभी 9 सीटों पर भाजपा लगातार आगे चल रही है।
इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीट पर भाजपा आगे है। भाजपा में कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मनोज पटेल, तुलसी सिलावट, मधु वर्मा, ऊषा ठाकुर सभी आगे चल रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकलना शुरू कर दी हैं। भाजपा के कार्यकर्ता अलग-अलग गुटों में सभी जगह नारेबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं। भाजपा कार्यालय के बाहर पटाखे फटना शुरू हो गए हैं।
सुबह नेताओं ने मंदिरों में दर्शन किए फिर मतगणना स्थल पर पहुंचे। खजराना गणेश मंदिर में पिंटू जोशी और संजय शुक्ला एक साथ दर्शन करने के लिए पहुंचे। शुरुआती परिणामों में कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं और जीतू पटवारी पीछे चल रहे हैं। 
सर्द हवाओं और कोहरे के बीच रातभर यहां पर पुलिस और नेताओं के समर्थकों की तैनाती रही। ईवीएम की सुरक्षा और सुबह मतगणना के लिए सभी तैयारियां करते रहे। 
इंदौर जिले में मतगणना के लिए नेहरू स्टेडियम में अल सुबह से ही अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात हैं।  indore election live result देखने के लिए नेताओं के समर्थकों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इंदौर में 9 सीटों के लिए मतगणना होना है। chunav में मिले वोटों की counting पर सभी की नजर है। हर राउंड के बाद वोटों की संख्या घोषित की जाएगी। 9.30 से 10 बजे के बीच पहला राउंड पूरा होने की उम्मीद है। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper