विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत हुई कार्यशाला

  • Share on :

विकसित भारत-जी राम जी योजना के कानूनों,नियमों और प्रावधानों की जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने दी गहन जानकारी,जनपद स्तरीय अमले से लिया फीडबैक
जागरूक ग्राम, जागरूक श्रमिक, पारदर्शी पंचायत
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । विकसित भारत-जी राम जी (VB - G RAM G) योजना के संबंध में जन जागरूकता, व्यापक प्रचार प्रसार एवं गहन जानकारी देने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अवगत होवें कि यह जन हितैषी योजना पूरे देश में 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी है। सुश्री कौर ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से रूबरू संवाद करते हुए विकसित भारत-जी राम जी योजना का फीडबैक जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी अमले से लिया। इस दौरान सुश्री कौर ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के कानून, नियमों और प्रावधानों  के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना में सूचना, पारदर्शिता और जवाब देही के साथ ग्रामीण नागरिकों को वर्ष में 125 दिन की रोजगार की गारंटी के साथ, बेरोजगारी भत्ता, मुआवजा और क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। ग्रामीण जनों के लिए ₹300 न्यूनतम मजदूरी और रोजगार हासिल करने का बेहतर समाधान है। उन्होंने बताया की श्रमिक के खाते में साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा।
परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार ने चार विषयगत स्तंभ के अंतर्गत जल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण अव संरचना, आर्थिक संपत्ति एवं आपदा न्यूनीकरण कार्य के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में अवगत कराया। श्री चढ़ार ने विकसित ग्राम पंचायत योजना, जागरूकता, हकदारियों और गारंटियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना ग्रामीण रोजगार की गारंटी,समय पर रोजगार उपलब्ध कराने की गारंटी,बेरोजगार भत्ता की गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान की गारंटी विलंबित भुगतान पर मुआवजा की गारंटी, समान कार्य के लिए समान मजदूरी की गारंटी, सुरक्षित कार्यस्थल एवं मूलभूत सुविधाओं की गारंटी, सामाजिक अंकेक्षण एवं जनसुनवाई का अधिकार, शिकायत निवारण का अधिकार सूचना, पारदर्शिता एवं जवाब देही का अधिकार देती है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, प्रभारी कार्य पालन यंत्री मेघा मौर्य,परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी विजयलक्ष्मी मरावी मृगेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी,जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तकनीकी अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper