यूज्ड वॉटर एवं सीवरेज प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

  • Share on :

 डी-सिल्जिंग स्टाफ को PPE, सुरक्षित कार्यप्रणाली और फीकल स्लज प्रबंधन का प्रशिक्षण 
साहिल खान 
शहडोल। स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 के अंतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मार्गदर्शन में डी-सिल्जिंग स्टाफ के लिए यूज्ड वॉटर मैनेजमेंट एवं सीवरेज प्रबंधन विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन सूर्या इंटरनेशनल होटल शहडोल में किया गया। कार्यशाला का आयोजन जीरो वेस्ट अवधारणा के अनुरूप किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहडोल एवं रीवा संभाग के संयुक्त संचालक श्री हिमांशु भट्ट एवं शहडोल ईई श्री देवेन्द्र कौल ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री भट्ट ने कहा कि डी-सिल्जिंग कार्य से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। PPE का नियमित उपयोग और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को सेप्टिक टैंक की डी-सिल्जिंग, फीकल स्लज की सुरक्षित हैंडलिंग, परिवहन एवं निपटान, मैनुअल एवं मैकेनिकल सफाई तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। PPE को पहनने और उतारने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण देने के साथ मैनहोल एवं सेप्टिक टैंक की मैकेनिकल क्लीनिंग का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया गया।
कार्यशाला में कुल 67 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में फीडबैक एवं ओपन सेशन में कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ श्री आशीष बिश्वास ने जानकारी दी और संचालन फीडबैक फाउंडेशन के श्री संदीप सोनी ने किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, डी-सिल्जिंग स्टाफ एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper