विश्व विजेता भारत पर हुई धनवर्षा: टी20 वर्ल्ड कप जीत के साथ टीम इंडिया ने रचे 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
अहमदाबाद। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने रविवार, 8 मार्च को न्यूजीलैंड पर एतिहासिक जीत दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन के अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए कीवी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 159 पर ढेर हो गई। 96 रनों से इस मैच को जीतकर भारत ने एक नहीं बल्कि 3-3 इतिहास रचे। टीम इंडिया लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी। वहीं भारत कुल 3 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश है। इसके बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया घर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भी पहली टीम है। भारत की इस एतिहासिक जीत पर आईसीसी ने भी खूब पैसा लुटाया। आईए एक नजर टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी पर डालते हैं।
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 120 करोड़ रुपए की प्राइज मनी रखी थी। फाइनल में जीत दर्ज कर भारत को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग-लगभग 27.48 करोड़ रुपए का ईनाम मिला। वहीं मिचेल सेंटनर की न्यूजीलैंड टीम हारकर भी करोड़पति बनी। रनरअप के रूप में न्यूजीलैंड की टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी 14.65 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया।
इसके अलावा सेमीफाइनल, सुपर-8 और ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों पर भी आईसीसी ने पैसा लुटाया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, 120 करोड़ में से सभी टीमों को कुछ ना कुछ प्राइज मनी मिली।
हारने वाली दो सेमीफाइनलिस्ट, साउथ अफ्रीका नेशनल क्रिकेट टीम और इंग्लैंड नेशनल क्रिकेट टीम, दोनों को $790,000 मिलेंगे, जो लगभग INR 7.24 करोड़ है। जो टीमें सुपर 8 स्टेज तक पहुंचीं लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं, उनमें से हर एक को $380,000 मिलेंगे, जो लगभग INR 3.48 करोड़ हैं। इसमें पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीम शामिल है।
वहीं, ग्रुप स्टेज में हिस्सा लेने वाली हर टीम को $250,000 का पेमेंट पक्का है, जो लगभग INR 2.29 करोड़ के बराबर है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

