बीएसएफ कैंपस इंदौर में बना वर्ल्ड लार्जेस्ट एक्रेलिक आर्ट, हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
बीएसएफ कैंपस, इंदौर में बच्चों द्वारा निर्मित "वर्ल्ड लार्जेस्ट एक्रेलिक आर्ट" को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में सफलतापूर्वक दर्ज किए जाने के उपलक्ष्य में आज, 22 जुलाई 2026 को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएफ इंदौर के आईजी श्री तजिंदर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विश्व रिकॉर्ड प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि में मुख्य कलाकार श्री इंद्रनील मजूमदार के नेतृत्व में सोनाक्षी मालाकार, नम्रता मालाकार, नेहा मालाकार, नक्छ मालाकार, हर्षिता चौहान, चारू मालाकार, महक चौहान, मायरा शेख, अप्राश तोमर, लविना जमाले, कृष्णकांत तिवारी, संजना अहिरवार, जानवी ऊबनारे एवं हरमेश ऊबनारे सहित सभी प्रतिभागियों ने समर्पण और कठिन परिश्रम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस विश्व रिकॉर्ड को सफल बनाने में मूक-बधिर संस्थान के बच्चों एवं मध्यप्रदेश दृष्टिहीन कल्याण संघ के बच्चों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और उत्साह से कार्यक्रम को विशेष बनाया।
कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ इंदौर के श्री गजेन्द्र सिंह द्वारा "नमो श्री चेतना महिला एवं बाल विकास समिति" की प्रमुख संस्थापक श्रीमती अर्चना गुप्ता को भी समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मैनेजर श्रीमती शोभा जमाले, संरक्षक श्री जितेंद्र मालाकार, सलाहकार श्री भूपेंद्र पंवार तथा बीएसएफ इंदौर का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
यह उपलब्धि सामाजिक समावेशन, कला और सामूहिक प्रयास का एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिसने दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।

