होळकर वंश के संस्थापक मल्हारराव की जयंती पर माल्यार्पण
इंदौर। होल्कर वंश के संस्थापक मालवा के गौरव मल्हारराव होळकर की जयंती पर लालबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम संयोजक निलेश केदारे, अपूर्व भीटे सहसंयोजक पीयूष भीटे ने बताया कि सोमवार को मालवाधीपति अटक से कटक 52 युद्ध के विजेता छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वप्न स्वराज्य स्थापना कर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले होळकर साम्राज्य के श्रीमंत सुभेदार मल्हारराव होळकर कि 333 जन्म जयंती के अवसर पर इंदौर लालबाग स्थित श्रीमंत कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प.पू.महामंडलेश्वर श्री श्री नितिनदासजी महाराज, मातोश्री अहिल्या देवी के वंशज श्रीमंत उदयसिंह होळकर, श्री क्षत्रिय धनगर सर्वाना संघ के अध्यक्ष हरीश बारगळ, युवराज अभयसिंह होळकर, भाजपा नगर महामंत्री एड. श्रीमती स्वाति युवराज काशिद, सेवा संघ के सचिव संजय कड़, सेवा संघ कार्यकारणी के मधुकर गोरे, अशोक काळे, रणजीत भुसारी, दीपक वालेकर, श्री छत्रपति शिवाजी सहकारी साख संस्था के उपाध्यक्ष संजय गेळे एवं रवि बरकडे, प्रवीण मतकर, श्रीमती आरती अजय होळकर, निलेश केदारे, अपूर्व भिटे, पियूष भिटे, यश मतकर, आनंद बारगळ, यश राशिनकर, सार्थक भिटे आदि मौजूद रहे।

