मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ यशस्वी जायसवाल ने की विराट कोहली और क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी

  • Share on :

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की बराबरी कर ली है। इस शतक के साथ उन्होंने एक लेजेंड्री क्लब में भी अपनी जगह बनाई है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सोमवार 22 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में 59 गेंदों पर अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ा। हैरानी की बात यह है कि जायसवाल का पहला आईपीएल शतक भी पिछले साल एमआई के खिलाफ ही आया था। यशस्वी इसी के साथ एक आईपीएल टीम के खिलाफ दो या उससे अधिक शतक जड़ने वाले 6ठे खिलाड़ी बन गए हैं।
एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल के नाम है। राहुल ने अपने आईपीएल करियर में चार में से तीन शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाए हैं। वहीं क्रिस गेल, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर के नाम एक आईपीएल टीम के खिलाफ 2-2 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में जोस बटलर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो टीमों के खिलाफ 2-2 शतक लगाए हैं। उन्होंने यह कारनामा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया है। यशस्वी जायसवाल अब इस सूची में शामिल होने वाले 6ठे खिलाड़ी बने हैं।
आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
3 केएल राहुल बनाम एमआई
2 क्रिस गेल बनाम पीबीकेएस
2 विराट कोहली बनाम जीएल
2 डेविड वॉर्नर बनाम केकेआर
2 जोस बटलर बनाम केकेआर
2 जोस बटलर बनाम आरसीबी
2 यशस्वी जयसवाल बनाम एमआई
साभार लाइव हिंदुस्तान 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper