नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस – पुलिस थाना चंदननगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नशे के खिलाफ चंदन नगर पुलिस का प्रभावी प्रहार
अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ 01 आरोपी मोहसीन पठान गिरफ़्तार
पुलिस थाना चंदननगर इंदौर पुलिस की कार्यवाही में 4,43,000 से अधिक मूल्य की 43 ग्राम से अधिक की अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स जप्त
आरोपी अवैध मादक पदार्थो को जिले से बहार से कम रूपये मे खरिद कर यंहा महगे दामो में विक्रय कर जल्दी पैसे कमाने की नियत से बेचना कबूला
आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी(खरीदी–बिक्री) के अन्य साथियों के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर की जा रही पूछताछ
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थ एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 04 श्री आनंद कदायगी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 04 श्री दिशेष अग्रवाल, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त अन्नापूर्णा श्री शिवेंदु जोशी व्दारा दिये गये । उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना चंदन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक तिलक करोले के व्दारा 01 टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी कड़ी में थाना चंदननगर की टीम व्दारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी चंदननगर क्षेत्र के अलग–अलग स्थानो पर करते आईटी पार्क गेट धार रोड थाना चंदननगर इंदौर पर 01 संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया जो अपने वाहन को रोका गया तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया , जिनकी नियमानुसार तलाशी लेते आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स होना पाया गया ।
आरोपी का नाम,पता पूछने पर अपना नाम –
(1). मोहसीन पठान पिता मकसूद पठान उम्र 30 साल नि. कालका माता मंदिर के पीछे खजराना थाना खरजराना इन्दौर
जप्तशुदा मशरुका –
1. लगभग 04,43,000 मूल्य से अधिक का 43 ग्राम से अधिक का मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स होना पाया गया ।
जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स का नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने एवं जल्दी ओर आसानी से अमीर बनने तथा कर्जा जल्दी उतारने की नियत से एमडी ड्रग्स सप्लाई के काम को अंजाम देता था
उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से लगभग 43 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना चंदननगर में अपराध क्रमांक 372/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही हे।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी तिलक कारोले , उनि सौरभ कुशवाह, उनि. मनोज भदौरिया, प्रआर .आर. 2958 प्रदीप, प्रआर. 2828 बलराम चौहान , आरक्षक 4002 धीरज पांडे, आरक्षक 3690 अनिल मकावाना ,आरक्षक 2480 सुनिल सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

