मध्य अफ्रीकी देश में सोने की खदान धंसने से 10 लोगों की मौत

  • Share on :

गोमा। कांगो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में एक कारीगर सोने की खदान ढह गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात कबारे क्षेत्र के लुहिही नाम की खदान में हुआ, जो विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में है। मामले में विद्रोही समूह द्वारा नियुक्त उप-गवर्नर दुनिया मसुम्बुको ब्वेंज ने जानकारी दी कि यह हादसा जलवायु परिवर्तन के कारण आई प्राकृतिक आपदा की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि खदान में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी। बता दें कि मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इस हादसा की पूर्व गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने भी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि कई शव अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। ब्वेंज के अनुसार, अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
साभार अमर उजाला 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper