सेवा सुशासन  और गरीब कल्याण के लिए 12 साल बेमिसाल रहे

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। 2014 में 26 मई को नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण लि थी। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के 12 साल बेमिसाल रहे। उन्होंने भारत का कद पूरी दुनिया में ऊंचा किया है। मोदी ने वो करके दिखाया जो उनसे पहले का कोई भी प्रधानमंत्री नहीं कर पाया।

उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी जिला इंदौर की ग्रामीण बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह  चावड़ा ने कही 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली, जबकि जनभागीदारी ने विकास को एक व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

 बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने बताया कि संगठन की मंशानुसार प्रत्येक माह जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाती है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी द्वारा “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान का आयोजन 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून तक किया जाएगा। 
सांसद शंकर लालवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनडीए सरकार उपलब्धियों से परिपूर्ण रही है। सरकार ने गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के कल्याण, किसानों के हित, नारी शक्ति के सशक्तिकरण तथा देश के समग्र विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही है।
बैठक को विधायक मधु वर्मा, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, अजय सिंह नरूका, रवि रावलिया एवं चिंटू वर्मा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने हाल ही में संपन्न प्रशिक्षण वर्ग की सराहना करते हुए व्यवस्था टोली को बधाई दी तथा कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में प्राप्त ज्ञान और संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
मीडिया प्रभारी विनोद चंदानी एवं राजेश शर्मा ने बताया कि आगामी सभी कार्यक्रमों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में इंदौर जिले के वरिष्ठ नेता धन्नालाल पटेल के पुण्य स्मरण पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं इंदौर मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पटेल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवराज सिंह परिहार, सुभाष चौधरी, कंचन सिंह चौहान, उमा नारायण पटेल, घनश्याम नारोलिया, प्रेमसिंह ढाबली, जिला महामंत्री रामस्वरूप गहलोत, अंतर दयाल, वीरेंद्र आंजना, भरत आंजना सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper