नेताजी सुभाष अलंकरण से सम्मानित होंगी 5 विभूतियां
इंदौर। नेताजी सुभाष मंच , श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली 5 विभूतियों को नेताजी सुभाष अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
इस बार से नेताजी सुभाष की जयंती पर चार दिवसीय कार्यक्रम होंगे।
नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया , ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने बताया कि 23 जनवरी को सुभाष अलंकरण समारोह संयोजित होगा। इसमें डॉ. दिलीप वाघेला को पर्यावरण संरक्षण, श्रीमती पूजा दवे को समाजसेवा, बालक दास घोरेया को समाजसेवा, आदित्य तिवारी को गायक और यातायात जागरूकता और संदीप काले को समाज सेवा कार्य के लिए नेताजी सुभाष अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। समारोह 23 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से इंडियन कॉफी हाउस, रीगल तिराहा, रानी सराय पर होगा।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा वितरण होगा। 28 जनवरी को पौधारोपण और 30 जनवरी को देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी।

