शेखापुर में किया जा रहा है प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम कार्यक्रम से पहले कलश यात्रा और डिंडी यात्रा निकाली
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर जिले कि जनपद पंचायत कनार के अंतर्गत आने वाले ग्राम शेखापुर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर गजानन महाराज राम दरबार भोले बाबा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जा रहा है कार्यक्रम 25 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा 27 मार्च तक की जाने वाली विधि विधान से पूजा पाठ अर्चना के साथ ही 27 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपूर्ण होगा इस अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा 24 मार्च रात्रि को हरिओम रामायण मण्डल तुकईथड़ से संगीतमय श्री रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ करवाया और 25 मार्च से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू किया गया इसी उपलक्ष्य में पूरे ग्राम वासियों ने कलश यात्रा और डिंडी यात्रा निकाली गई इस यात्रा में समस्त ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सहभागिता प्रकट की आपको बता दे की इस पावन अवसर पर रवि शंकर दत्तू शाह परिवार द्वारा श्री गजानन महाराज की प्रतिमा भेंट कर मंदिर कार्य में सहयोग किया सुभाष राघव महाजन द्वारा श्री राम दरबार की प्रतिमा भेंट की गई इस कार्यक्रम में भास्कर महाजन, वसंत पाटिल, सुनील करंजकर ,डॉक्टर अनिल महाजन, राजेश श्रीवास्तव ,आंचल पाटिल दशरथ मराठे यशवंत पाटिल, सुनिल पाटिल ,विजय शाह, अनिल शाह ,गजानन पाटिल, अक्षय पाटिल ,मनु महाजन ,चेतन सातारकर, अथर्व करणकर, ओम सातारकर ,तनु महाजन ,तन्मय वाडेकर ,नीरज श्रीखंड, वेदांत पाटिल सहित समस्त ग्राम वासियों का सहयोग एवं भूमिका बढ़-चढ़कर रही।

