विराट भगवा यात्रा का आयोजन, हनुमान जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
इंदौर शहर में आगामी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक विशाल विराट भगवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य धार्मिक आयोजन 02 अप्रैल 2026, गुरुवार, शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।
इस यात्रा का शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर (मयूर हॉस्पिटल के पीछे, सूरज नगर) से होकर बाहरी पत्थर हनुमान मंदिर तक किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और बजरंगबली की आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक उत्साह का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजकों ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
आयोजकों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस भगवा यात्रा में किसी भी प्रकार का चंदा नहीं लिया जाएगा। श्रद्धालुओं की उपस्थिति ही उनके लिए सबसे बड़ा सहयोग है।
इस आयोजन के मुख्य आयोजक गदाधारी सेवक भारत सिलावट एवं तेजकुमार सिलावट हैं, जिनके साथ कई समाजसेवी और सहयोगी इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
मीडिया सहयोग: रणजीत टाइम्स
अपील:
सभी श्रद्धालु समय पर पहुंचकर इस भव्य भगवा यात्रा में शामिल हों और धर्म एवं संस्कृति के इस उत्सव का हिस्सा बनें।

