दिव्यांचल मैरिज गार्डन के सामने तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ऑटो को मारी टक्कर 3-4 बच्चे घायल
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। दिव्यांचल मैरिज गार्डन के सामने स्कूली बच्चों से भरा एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा के ड्राइवर ने पीछे से ऑटो को ठोकर मारीऑटो पालट
मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां मौजूद स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत तत्परता दिखाई। बिना वक्त गंवाए सीधे मौके पर पहुंचकर ऑटो से बच्चों को बाहर निकाला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में ऑटो सवार 3 से 4 स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है
इस हादसे ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और यातायात विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर क्षमता से अधिक और तेज रफ्तार दौड़ने वाले इन ई रिक्शा और स्कूली ऑटो पर लगाम कब लगेगी? घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

