हनुमान जयंती पर बड़ा हादसा टला, भाजपा नेता की सूझबूझ से बची बड़ी घटना

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
कुमार खाड़ी क्षेत्र में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर चल रहे विशाल भंडारे के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, भंडारे के पास अचानक तेज रफ्तार से एक आईसर ट्रक पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति को भांपते हुए भाजपा के जांबाज नेता राजू काका ने तुरंत साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने बिना देर किए ट्रक की चाबी निकाल ली और नशे में धुत ड्राइवर को काबू में किया।
इसके बाद राजू काका ने तुरंत थाना प्रभारी को फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचने पर ट्रक ड्राइवर को उनके हवाले कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने राजू काका की तत्परता और बहादुरी की सराहना की, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper