नगर में निकली विशाल डंका यात्रा, रामायण पार्ट-2 में हनुमानजी का किरदार निभाने वाले अभ‍िनेता विक्रम मस्‍तान हुए शामिल

  • Share on :

हनुमान डंका लेकर सड़कों पर निकले युवा, सामूहिक हनुमान चालिसा का किया पाठ
दिलीप पाटीदार 
धार।  हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में युवाओं द्वारा डंका यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवा हाथों में पीतल और प्लास्टिक की गदा और केसरिया ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत नौगांव से हुई। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा मोतीबाग चौक में पहुंची, जहां पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यात्रा में सैकड़ों की संख्‍या में जिले से युवा शामिल हुए।
इस यात्रा में रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण पार्ट-2 में हनुमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल भी शामिल हुए। यात्रा आयोजक रोहित कामदार और प्रभारी अभिनव बिंजवा थे। इसमें सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल, पंडित धीरज दीक्षित, पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, पूर्व पार्षद बंटी डोड, शहर युकां अध्यक्ष भेरू चौहान, शैलेन्द्र चौहान, राजेश सिंह पटेल, धर्मेन्द्र बुंदेला, दीपक नाहर, पूर्व पार्षद सुनील चौहान, भानू जहाजपुरिया, मनोज चौहान, बंटी वर्मा, अर्पित सोलंकी, शुभम सोलंकी, संजय मालवीय, जीतू बाबा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।
50 से अधिक मचों से स्‍वागत
यात्रा के प्रारंभ घोड़ा चौपाटी, मोहन टॉकीज, धानमंडी, आंनद चौपाटी सहित कई मंचों से यात्रा का शहर के विभ‍िन्‍न मंचों ने स्‍वागत किया। यात्रा के दौरान पूरा शहर भगवा पताकाओं से भर गया, जय श्री राम, जय श्री राम के उदघोष के पूरा शहर भगवामय हो गया।
21 फीट की हनुमान आकर्षण का केन्द्र
डंका यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। एक खुले ट्रॉलीनुमा मंच पर भजन मंडली के साथ अभिनेता लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। यात्रा में 21 फीट की हनुमानजी की मूर्ति लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। भोजशाला के सामने स्थित मोतीबाग चौक में रात्रि 8 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper