यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

  • Share on :

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे. चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही थी. रात करीब 2 बजे मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 110 के पास बस में अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.
बस में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की. बस में सवार सभी 40 यात्री सुरक्षित हैं. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और आग पर काबू पा लिया. चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper