एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न,  पिपालदा गाँव में जागरूकता की नई अलख

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। शिवाजीराव कदम संस्थान, इंदौर की तीन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा पिपालदा गाँव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया।
शिविर का शुभारंभ कॉलेज सलाहकार डॉ. पीयूष त्रिवेदी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. संजय टी. पुरकर, प्राचार्य डॉ. विशाल मेहता एवं डॉ. रिजवान खान भी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न जनहितकारी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इनमें स्वच्छता अभियान चलाकर गाँव के प्रमुख स्थानों की सफाई की गई, साथ ही घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
इसके अलावा साक्षरता अभियान के तहत शिक्षा के महत्व को समझाया गया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए गए। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं कौशल विकास कार्यशालाओं के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक मुद्दों पर आधारित नुक्कड़ नाटकों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
शिविर का समापन समारोह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पूरे शिविर का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि सोनी, प्रो. शहनाज़ खान एवं प्रो. निधि आर्या के मार्गदर्शन में किया गया।
इस सात दिवसीय शिविर ने पिपालदा गाँव में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper