36 साल की महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट से निकालना पड़ा शव

  • Share on :

एक विशाल अजगर के द्वारा 36 साल की महिला को जिंदा निगल जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाल के दिनों में यह दूसरी घटना है। पुलिस के अनुसार, महिला अपने बीमार बच्चे के लिए दवा लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसे ढूंढने के लिए उसका पति घर से बाहर निकला। कुछ दूर चलने पर उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर महिला की चप्पल और पैंट पड़ी मिलीं। वहीं से कूछ दूरी पर उसने देखा कि एक अजगर का पेट फुला हुआ है। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी सामने आई। आपको बता दें कि यह घटना इंडोनेशिया के साउथ सुलावेसी प्रांत की है।
पुलिस के अनुसार, 36 साल की सिरियाति मंगलवार सुबह अपने बीमार बच्चे के लिए दवा लेने निकली थीं, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। जब कई घंटों तक कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने कहा, ''पति आदियानसा को उनके घर से करीब 500 मीटर दूर उनकी चप्पल और पैंट जमीन पर पड़ी मिलीं। वहीं से कुछ ही दूरी पर उन्हें एक असामान्य रूप से फूला हुआ विशाल अजगर दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गांववालों को बुलाया और अजगर के पेट को काटकर देखा गया, जहां से सिरियाति का शव बरामद हुआ।''
स्थानीय पुलिस प्रमुख इदुल ने बताया कि अजगर अभी जिंदा था और जब उसका पेट काटा गया तो शव साबुत अंदर पाया गया। गांव के सचिव इयांग ने बताया कि अजगर का पेट इतना बड़ा था कि गांववाले तुरंत समझ गए कि उसके अंदर कुछ गंभीर है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper