नशे के दुष्प्रचार पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई
संस्था वंदे मातरम के के अध्यक्ष स्वप्निल तायड़े ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे रावजी बाजार थाना प्रभारी उमेश यादव के मार्गदर्शन में जबरन कॉलोनी बुद्धि विहार में नशे के दुष्प्रचार पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सभी लोगों ने सभी तरह का नशा युवाओं से छोड़ने का आह्वान किया है यह अभियान पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश द्वारा संपूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसके तहत आज रावजी बाजार थाना के अंतर्गत जबरन कॉलोनी में यह अभियान चलाया गया संस्था अध्यक्ष स्वप्निल तायड़े ने बताया कि संपूर्ण इंदौर में यह अभियान संस्था चलाएगी और युवाओं को जागृत करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पांडुरंग वाकोडे शारदा टिकुलिया चेतन चंद्रावत रोशन चंद्रावत विक्रम चौहान प्रदीप खोपराव संगीता चौहान रिजवान भारती नितिन धानुक छोटू कनेल साहिल भोसले राकेश रावत जितेंद्र वानखेडे डॉक्टर अभिजीत तायडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।