महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति की अनूठी पहल, मध्य प्रदेश में पहली बार सर्वरोग निवारण औषधि खीर का वितरण
पीठाधीश्वर पंडित राजेश शास्त्री जी महाराज के तत्वावधान में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य रहे उपस्थित
राजेश धाकड़
इंदौर। धार्मिक आस्था, जनकल्याण और सेवा की भावना को लेकर महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति द्वारा एक विशेष पहल की गई। समिति की ओर से पीठाधीश्वर पंडित राजेश शास्त्री जी महाराज के तत्वावधान में मध्य प्रदेश में पहली बार सर्वरोग निवारण औषधि खीर का वितरण किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के साथ जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को औषधि खीर वितरित की गई। आयोजन में समिति के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति के रामनिवास नरोलीया, रजत पंडित, ब्रजभान सिंह, संजय कदम, अक्षय गेहलोत, अभिषेक अग्रवाल, कृष्णकांत दुबे, संदीप पवार, मंडलोई जी एवं रोशन रायकवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

