महू में युवक को मारी.. गोली वेटरनरी कॉलेज के सामने फायरिंग कर आरोपी फरार, घायल इंदौर रेफर
पत्रकार जितेन्द्र वर्मा
महू-इंदौर रोड स्थित वेटरनरी कॉलेज के सामने आज शनिवार लगभग 1 बजे के एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में युवक के चेहरे और कंधे पर चोटें आई हैं। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शी बंटी ने बताया कि 7-8 युवक एक गुमटी पर बैठकर बात कर रहे थे। अचानक तीन गोलियां चलने की आवाज आई। पास जाकर देखा तो एक युवक जमीन पर गिरा हुआ था, जबकि अन्य युवक मौके से भाग रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल सील किया। घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और जांच के दौरान उन्हें गोली के खाली खोल भी मिले हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल किया सील
घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और जांच के दौरान उन्हें गोली के खाली खोल भी मिले हैं। मौके पर पहुंचे एसडीओपी ललित सिकरवार ने बताया कि कुछ युवकों के बीच विवाद हो रहा था, जिसके चलते गोली चली। घायल युवक की पहचान महू निवासी ओमप्रकाश अंजना के रूप में हुई है। गोली चलाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

