लद्दाख यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, BJP गदगद; स्थानीय नेताओं में खलबली

  • Share on :

लद्दाख। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्रा शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने लद्दाख विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीत का परचम लहराया है। इस जीत ने BJP को खुश कर दिया है, लेकिन लद्दाख के राजनीतिक और सामाजिक समूहों के बीच एकता में दरार को भी उजागर करके रख दिया है। लद्दाख में अधिक अधिकारों के लिए लंबे समय से चल रहे आंदोलन के नेताओं ने कहा कि वे तब हैरान रह गए जब ABVP ने लेह में छात्र संघ की आठ में से पांच सीटों पर जीत हासिल कर ली।
लद्दाख के नेताओं ने कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। उनका मानना है कि शायद कुछ सफल उम्मीदवारों को खरीद लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित BJP के नेताओं ने इन नतीजों को लद्दाख की टकराव वाली राजनीति को खारिज किए जाने के रूप में पेश किया है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं ने विभाजनकारी और अराजक ताकतों के बजाय राष्ट्रवाद को चुना है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper