आबकारी  इंदौर की कार्यवाही

  • Share on :

इंदौर। कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी  के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा *कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में दिनांक-14/01/2026 
वृत्त- काछी मोहल्ला में वृत- उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार एव टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में दौराने गस्त शंका के आधार चारपहिया वाहन क्रमांक-MP09CF8801  Swift सफेद रंग की गाड़ी को रोककर तलाशी लेने पर उसके अन्दर 18 बोतल Old mounk रम विदेशी मदिरा अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी ,को विधिवत् जप्त कर कब्जे आबकारी लिया जाकर वाहन चालक - देवेन्द्र पिता ओमकार खण्डेलवाल  निवासी- 223 खातीवाला टैंक, इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाकर। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।जब्त मदिरा और वाहन की कुल बाजार मूल्य =512, 600/- कीमत रुपए रही। 
आज की कार्यवाही में  आरक्षक सुश्री सीमा भूरिया, योगेश कुमार मोहविया व वाहन चालक बृजेंद्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper