कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं लेटरल एंट्री जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 हेतु प्रवेश पत्र उपलब्ध
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं लेटरल एंट्री जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। सभी पात्र अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र Class IX (LEST-2026)-https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/AdminCard/Admit26Card एवं Class XI (LEST-2026)-https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/AdminCard/Admit26Card लिंक पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो अभ्यर्थी/अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ-I के प्राचार्य कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक किया जाएगा। रिपोर्टिंग समय प्रातः 10:30 बजे निर्धारित है। झाबुआ, रामा एवं राणापुर ब्लॉक के सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि जिनके बच्चों ने उक्त परीक्षा हेतु आवेदन किया है, वे उपरोक्त लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र अवश्य डाउनलोड करें।

