घर के बच्चों को ईदी बांटने के बाद अब मोहल्ले की खुशियों की बारी आई
अल्हमदुलिल्लाह, आज ग्रीन पार्क कॉलोनी में नन्ने हाजी साहब वाली गली में बहुप्रतीक्षित आरसीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग थी, जो आज पूरी होते देख हर चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
यह केवल एक सड़क का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की एक मजबूत नींव है। एक सच्चे जनप्रतिनिधि से जनता की यही अपेक्षा होती है कि वह समय पर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे और उन्हें धरातल पर उतारे। ऐसे कार्य किसी भी त्योहार की ईदी से कम नहीं होते, क्योंकि ये सीधे जनता की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं।
आप सभी क्षेत्रवासियों का प्यार, विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
दिल से शुक्रिया आप सभी की मोहब्बतों और समर्थन के लिए। आगे भी इसी तरह मिलकर अपने क्षेत्र को और बेहतर बनाने का संकल्प लेते हैं।

