सार्वजनिक हनुमान मंदिर बचाने हेतु सर्व हिन्दू समाज का आंदोलन, मीडिया से न्याय की अपील
राजेश धाकड़
इंदौर। पंचशील कॉलोनी मूसाखेड़ी गली नंबर 4 स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर को बचाने के लिए सर्व हिन्दू समाज द्वारा आंदोलन किया गया तथा मीडिया के माध्यम से न्याय की अपील की गई। आंदोलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों में रजत पंडित, दयाल सोनकर, अक्षय गेहलोत, जितेन जालौरिया, संजय सिलावट सहित समस्त मोहल्लेवासी मौजूद रहे। वहीं बलाई समाज की ओर से वरिष्ठ कांता चौहान, पंकज चौहान, पोरवाल, सोलंकी एवं परमार समाजजन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समाजजनों ने कहा कि सार्वजनिक हनुमान मंदिर आस्था का केंद्र है और इसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मंदिर को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे तथा आमजन की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाए।
मौजूद लोगों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग की।

