इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत जागरूकता के साथ ही, नशे के सौदागरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी...
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से लगभग 13.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "ब्राउन शुगर" ( अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 1,50,000/- रुपए) जप्त।
आरोपी पर पूर्व में भी लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट के करीब 8 प्रकरण है पंजीबद्ध।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा अवैध मादक पदार्थों के 01 तस्कर को गिरफ्तार कर 13.43 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों पर थाना क्षेत्रातंर्गत धेनू मार्केट वाली गली नेहरू पार्क के पीछे इंदौर पर संदिग्धों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जो की पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बताने लगा जिससे नाम पता पूछने पर सूरज वर्मा उम्र 30 वर्ष नि काजी की चाल इंदौर का होना बताया जिसकी विधिवत तलाशी लेते उसके पास से एक पारदर्शी पन्नी मिला जिसमें 13.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती लगभग 150000 बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना तुकोगंज में अपराध क्रमांक 347/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
उक्त कार्यवाही में उप निरी शिवराज सिंह ठाकुर, प्रआर देवेन्द्र जादोन, प्र आर राजीव यादव, आर राहुल जाट, आर राहुल यादव, आर मनीष की सराहनीय भूमिका रही।

