म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक
आज इंदौर प्रेस क्लब में संघ के प्रांताध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं पूर्व में किए गए आंदोलनों की समीक्षा कर आगामी रणनीति तय करना रहा। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई और समाधान हेतु ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
प्रांताध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री भीम सिंह कुशवाह द्वारा संगठन के विस्तार एवं प्रभावी संचालन हेतु नए दायित्वों की घोषणा की गई। इसी क्रम में श्री दीपक ठाकुर को लोक निर्माण विभाग, इंदौर का विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संघ ने आशा व्यक्त की कि नए दायित्वधारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।