एयरपोर्ट रोड पर पुराना पेड़ गिरा, चपेट में आने से 4 लोग घायल

  • Share on :

इंदौर। इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार शाम को 100 साल से भी पुराना पेड़ अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आने से चार घायल लोग हो गए। सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वर्षों पुराना पेड़ होने के कारण उसकी जड़ें कमजोर हो गई थी और आसपास सीमेंट का निर्माण होने के कारण वह सूखने लगा था। इस वजह से पेड़ गिरा।
एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना नृसिंह वाटिका के पास की है। सड़क किनारे स्थित एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया, जिससे वहां से गुजर रहे एक ठेला चालक और एक वाहन चालक इसकी चपेट में आ गए। एक महिला और एक नाबालिग बालक भी इस हादसे में घायल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, महिला और बालक की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। उसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु करने का प्रयास शुरू किया। ट्रैफिक जाम भी लगता रहा।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper